Roopprekha new header with gurudev ji desktop modeHeader mobile format with gurudev ji 1440x300px

राजीव गांधी फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री विजय महाजन जी का मानव मंदिर मिशन में आगमन

राजीव गांधी फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री विजय महाजन जी अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सविता महाजन जी के साथ मिशन के आध्यात्मिक प्रमुख डॉ. अरुण प्रकाश जी के स्नेहपूर्ण आमंत्रण पर मानव मंदिर मिशन परिसर पधारे।

श्री विजय महाजन जी एवं श्रीमती सविता महाजन जी ने पूज्य गुरुदेव आचार्यश्री रूपचंद्र जी महाराज से भेंट की और उनके आशीर्वाद के साथ-साथ पूज्य गुरुदेव जी के निबंधों पर आधारित और डॉक्टर अरुण प्रकाश जी द्वारा संकलित पुस्तक ‘सच्चं भयवं’ प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने पूज्य साध्वी कनकलता जी महाराज तथा श्री अरुण योगी जी का भी आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्री महाजन जी ने मानव मंदिर मिशन द्वारा संचालित विभिन्न सेवा परियोजनाओं का अवलोकन किया और मिशन की निःस्वार्थ सेवाओं की सराहना की। उन्होंने मिशन के कार्यों से अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की।

इस विशेष भेंट एवं कार्यक्रम का समन्वय श्री वेदांत दुबे जी द्वारा किया गया। पूज्य गुरुदेव आचार्यश्री रूपचंद्र जी महाराज के आशीर्वाद से संपन्न यह भेंट मानव मंदिर मिशन के लिए प्रेरणादायी रही।

आप इसे भी पसंद कर सकते हैं...

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments