





देश में बढ़ते तापमान, प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग को लेकर बच्चों में जागरूकता फैलाने हेतु आचार्यश्री रूपचन्द्र वर्चुअल शिक्षण प्रकल्प और नई सोच नई पहल द्वारा 17 मई 2025 को कुसुम पुर पहाड़ी, नई दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ।
सुबह 9:30 से 11:00 बजे तक चले इस कार्यक्रम में “आइए बदलते भारत को जानें” विषय पर संवाद और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बच्चों ने पूरे उत्साह और रचनात्मकता के साथ भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व कल्पनाएँ चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत कीं।
इस अवसर पर भारतीय रिज़र्व बैंक की अधिकारी श्रीमती प्राची गोयल ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।
आश्रम के प्रतिनिधि वेदांत दुबे, प्रकल्प संचालक मास्टर दिनेश जोशी, जीपिका जी (जीपिक ब्रांड), इंदु सकलानी जी और शिक्षिकाएं भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
सभी अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें सतत प्रयासों के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम ने बच्चों में देश और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव जागृत किया।
इस पहल को स्थानीय समुदाय और अभिभावकों से भी भरपूर समर्थन मिला।