



परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री रूपचंद्र जी महाराज के आशीर्वाद से यह मानव मंदिर मिशन के लिए बहुत ही गर्व का विषय है कि संस्था के अंतर्गत संचालित आचार्यश्री रूपचन्द्र वर्चुअल शिक्षण प्रकल्प की छात्रा हंसिका सिंह ने पुणे में आयोजित ताइक्वांडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है। बहुत ही गर्व की बात है कि यह बच्ची पढ़ाती भी है, पढ़ती भी है और खेलती भी है।
मानव मंदिर मिशन ट्रस्ट के आचार्य श्री रूपचन्द्र वर्चुअल शिक्षण प्रकल्प से जुड़ी इस प्रतिभाशाली बच्ची ने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण से राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है। यह उपलब्धि वास्तव में बहुत बड़ी है।
यह प्रकल्प पूज्य गुरुदेव जी के नाम और आशीर्वाद से जुड़ा है और उनकी कृपा से इस बच्ची की मेहनत आज रंग लाई है। शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ना और राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचना हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
इस शानदार उपलब्धि के लिए बच्ची को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
हमें पूरा विश्वास है कि वह इसी तरह मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ती रहेगी और अगली बार स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर देश, परिवार और मानव मंदिर मिशन का नाम और भी रोशन करेगी।
ईश्वर एवं पूज्य गुरुदेव जी की कृपा सदैव बनी रहे।

