Roopprekha New Header with Gurudev Ji Desktop modeHeader Mobile Format with gurudev ji 1440x300px

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव – प्रेम, भक्ति और संस्कारों का उत्सव

मानव मंदिर मिशन के अंतर्गत संचालित आचार्यश्री रूपचन्द्र वर्चुअल शिक्षण प्रकल्प के दिल्ली स्थित शिक्षण केंद्रों मुनिरका, कुसुमपुर पहाड़ी एवं आयानगर तथा उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग स्थित नगरासू शिक्षण केंद्र में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

इस पावन अवसर पर प्रकल्प के नन्हे छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूप में सुंदर प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

इस शुभ अवसर पर परमपूज्य गुरुदेव आचार्यश्री रूपचन्द्र जी महाराज एवं साध्वी कनकलता जी महाराज ने वीडियो कॉल के माध्यम से सभी केंद्रों से जुड़कर बच्चों एवं उपस्थितजनों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

दिल्ली स्थित केंद्रों में कार्यक्रम का प्रबंधन मास्टर दिनेश जोशी जी तथा उत्तराखंड के नगरासू केंद्र में कार्यक्रम का प्रबंधन श्री राकेश नैनवाल जी द्वारा किया गया।

पूरे कार्यक्रम का समन्वय प्रकल्प के डायरेक्टर श्री वेदांत दूबे जी द्वारा किया गया।

श्रीकृष्ण की भक्ति, प्रेम और संस्कारों से बच्चों के जीवन को उज्ज्वल बनाने की यह सुंदर पहल निरंतर जारी है।

🙏 जय श्रीकृष्ण! राधे राधे! 🙏

आप इसे भी पसंद कर सकते हैं...

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted