









मानव मंदिर मिशन द्वारा संचालित महासती मंजुलाश्री मातृ सेवा प्रकल्प के अंतर्गत सरदारशहर में जरूरतमंद माताओं को सामग्री वितरित की गई। यह प्रकल्प पूज्य गुरुदेव आचार्यश्री रूपचन्द्र जी महाराज की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिसके माध्यम से वृद्धाश्रम जैसी सुविधाएं बूढ़ी, लाचार और बेसहारा माताओं को उनके घर तक पहुंचाई जाती हैं।
यह सेवा कार्य साध्वी कनकलता जी, साध्वी समताश्री जी, अरुण योगी जी और साध्वी वसुमति जी के मार्गदर्शन में निरंतर संचालित हो रहा है। इसी क्रम में प्रकल्प के प्रबंधक वेदांत दुबे जी के नेतृत्व में एक टीम जिसमें जितेंद्र सिंह जी, मनोज तिवारी जी और प्रकाश जी सम्मिलित थे सरदारशहर पहुंची और माताओं से भेंट कर उनका हालचाल जाना। साथ ही, आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई।
इस सेवा कार्यक्रम का प्रायोजन अमेरिका से श्रीमान कनक जी एवं श्रीमती प्रभा जी गोलिया द्वारा किया गया। वहीं, स्थानीय प्रबंधन की जिम्मेदारी श्री सूरज नाहटा जी ने निभाई।
मानव मंदिर मिशन का यह प्रयास समाज में वृद्ध माताओं के सम्मान और सेवा की प्रेरणा देता है तथा घर-घर तक संवेदना और सहयोग का संदेश पहुंचाता है।