Roopprekha new header with gurudev ji desktop modeHeader mobile format with gurudev ji 1440x300px

ज्ञान का दीप प्रज्वलित: आयानगर, दिल्ली में बच्चों के लिए नई लाइब्रेरी का शुभारंभ

आचार्यश्री रूपचन्द्र वर्चुअल शिक्षण प्रकल्प एवं नई सोच नई पहल के अंतर्गत आयानगर, दिल्ली में बच्चों के लिए नवनिर्मित लाइब्रेरी का लोकार्पण किया गया। संस्था की यह पहल जरूरतमंद बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक सशक्त कदम है। लोकार्पण के अवसर पर पूज्य श्री अरुण योगी जी महाराज ने वीडियो कॉल के माध्यम से मंगल मंत्रों का पाठ कर सभी को शुभकामनाएं प्रदान कीं। वरिष्ठ उद्यमी एवं समाजसेवी श्री नरेंद्र लड़वाल जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्था के प्रतिनिधि श्री वेदांत दुबे जी, प्रकल्प समन्वयक मास्टर दिनेश जोशी जी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री कमल ध्यानी जी, वकील साहब, श्री दीप प्रकाश भट्ट जी, श्री लखीराम ढीमरी जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह लाइब्रेरी आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्ञान, अवसर और उज्ज्वल भविष्य का केंद्र बनेगी।

आप इसे भी पसंद कर सकते हैं...

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments