











सराय काले खाँ स्थित मानव मंदिर मिशन के ध्यान मंदिर में आज स्वर्गीय डॉ. विमल प्रकाश जैन जी की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर एक भावपूर्ण स्मृति सभा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पूज्य गुरुदेव आचार्यश्री रूपचन्द्र जी महाराज के मंगल मंत्रों से हुई। यह आयोजन साध्वी कनकलता जी महाराज, साध्वी समताश्री जी महाराज एवं अरुण योगी जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर स्वर्गीय डॉ. विमल प्रकाश जैन जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन, मूल्यों एवं समाजसेवा के कार्यों को स्मरण किया।
कार्यक्रम के दौरान गुरुकुल की छात्रा दिव्या द्वारा बहुत ही भावपूर्ण भजन की प्रस्तुति की गई जिसे सुनकर उपस्थित जनमानस भावविभोर हो गया।
इस अवसर पर उनके सुपुत्र श्री हिमांशु जैन जी विशेष रूप से कैलिफोर्निया से पधारे और अपने पूज्य पिताजी के प्रति भावपूर्ण श्रद्धा व्यक्त की। साथ ही संस्था की ट्रस्टी श्रीमती निर्मला पुगालिया जी एवं श्रीमती मंजूबाई जैन जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
स्मृति सभा में डॉ. अरुण प्रकाश जी, श्री विभु जी जैन, श्रीमती स्टेफनी जी जैन, श्री अरविंद जी जैन, श्रीमती मनीषा जी जैन एवं परिवार के अन्य सदस्य भी सम्मिलित हुए। प्रख्यात ज्योतिषविद् श्री पी. के. शास्त्री जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के उपरांत सभी के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी ने सहभागिता की।
यह स्मृति सभा सेवा, संस्कार और मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का एक प्रेरणादायक माध्यम बनी। पूरा मानव मंदिर परिवार इस अवसर पर उपस्थित रहा।

