Roopprekha New Header with Gurudev Ji Desktop modeHeader Mobile Format with gurudev ji 1440x300px

महासती मंजुलाश्री मातृसेवा प्रकल्प के अंतर्गत सरदारशहर में वृद्ध माताओं को ग्रीष्मकालीन सेवा सामग्री वितरित

732863512 122178531614802517 4379385951002603942 n

पूज्य आचार्य श्री रूपचंद जी महाराज की प्रेरणा से संचालित मानव मंदिर मिशन ट्रस्ट का महासती मंजुलाश्री मातृसेवा प्रकल्प पिछले सात वर्षों से राजस्थान में ज़रूरतमंद वृद्ध माताओं को उनके अपने घर में सम्मानपूर्वक जीवन जीने हेतु सहयोग प्रदान कर रहा है। प्रकल्प का उद्देश्य है कि कोई भी वृद्ध माता परिस्थितियोंवश वृद्धाश्रम जाने के लिए विवश न हो।

इसी क्रम में शनिवार, 27 जून 2026 को सरदारशहर में प्रकल्प से जुड़ी वृद्ध माताओं को ग्रीष्म ऋतु की आवश्यकताओं के अनुरूप आँवला फूड सप्लिमेंट, शरबत एवं साड़ियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर मानव मंदिर मिशन ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं उपाध्यक्ष पूज्य श्री अरुण योगी जी महाराज अपनी टीम के सदस्यों श्री मनोज तिवारी एवं श्री यश के साथ उपस्थित रहे।

प्रकल्प के अंतर्गत लाभार्थी माताओं को नियमित रूप से पौष्टिक आहार, मौसम के अनुरूप वस्त्र, स्वास्थ्यवर्धक फूड सप्लिमेंट तथा मासिक आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया जाता है।

प्रकल्प के सरदारशहर संयोजक एवं केयरटेकर श्री सूरजमल नहाटा ने बताया कि यह पहल वृद्ध माताओं के सम्मान और आत्मसम्मान की रक्षा के उद्देश्य से निरंतर संचालित की जा रही है।

इस अवसर पर पूज्य श्री अरुण योगी जी महाराज ने बताया कि इस प्रकल्प में सर्वाधिक माताओं को श्रीमान कनक जी गोलिया एवं श्रीमती प्रभा जी गोलिया (न्यूयॉर्क, अमेरिका प्रवासी; मूल निवासी जोधपुर, राजस्थान) के सहयोग से गोद लिया गया है। उनके सहयोग से अनेक वृद्ध माताओं को नियमित सहायता प्राप्त हो रही है।

सेवा सामग्री प्राप्त कर माताओं ने पूज्य आचार्य श्री रूपचंद जी महाराज, मानव मंदिर मिशन ट्रस्ट तथा सहयोगी परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

आप इसे भी पसंद कर सकते हैं...

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted