
मानव मंदिर मिशन की टीम ने दिनाँक 05/05/24 से 08/05/24 तक उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में दूरस्थ केंद्रों का दौरा किया। धारचू-ला ग्लेशियर के समीप 7500 फुट की ऊंचाई पर स्थित महासती मंजुलाश्री मातृसेवा के तीन केंद्रों पीपलतड़, बेलकोट और नागौर में जरुरतमन्द, बेसहारा एवं वृद्ध महिलाओं को कपड़े, संपूरक आहार, और प्रतिदिन प्रयोग में आने वाली वस्तुओं का वितरण किया। पूज्य गुरुदेव आचार्यश्री रूपचन्द्र जी महाराज के आशीर्वाद और साध्वी कनकलता जी, साध्वी समताश्री जी एवं अरुण योगी जी के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। टीम ने न केवल आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया बल्कि सभी महिलाओं से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सभी वृद्ध और जरूरतमंद महिलाएं प्रसन्न और उत्साहित थीं।

